फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News : हाईवे पर गैस एजेंसी कर्मचारी से 70 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस एजेंसी के कर्मचारी से 70 हजार लूटे
विज्ञापन

नगर कोतवाली इलाके के रंगौली कनिस्ता गांव के पास हाईवे के किनारे बदमाशों ने तमंचे के बल पर की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी के कर्मचारी को तमंचा सटाकर 70 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश शहर की ओर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस बदमाशों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही।
नगर कोतवाली के रंगौली कनिस्ता में हाईवे के किनारे अधिवक्ता कौशलेंद्र प्रताप सिंह की दीक्षा गैस एजेंसी है। बृहस्पतिवार दोपहर एजेंसी पर दिव्यांग कर्मचारी बबलू यादव काम कर रहा था। इस बीच बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने बबलू को तमंचा सटा दिया। इसके बाद काउंटर में रखे बिक्री के 69220 रुपये, बबलू के पास से 35 सौ रुपये और मोबाइल लूटने के बाद तमंचा लहराते हुए शहर की ओर भाग निकले। बदमाशों के भागने के बाद बबलू ने बाहर निकलकर शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर संचालक कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। लूट की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस बबलू से पूछताछ करने के बाद बदमाशों की खोजबीन करने लगी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद बदमाशों की तलाश में दो टीमों को लगाया गया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि बदमाशों को चिह्नित करने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। बदमाश जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होंगे।
विज्ञापन

पति से गुजारा भत्ता दिलाने के नाम पर दरोगा ने महिला को कमरे पर बुलाया
पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
शमशेरगंज। पति से अनबन के बाद गुजारा भत्ता पाने के लिए परेशान विवाहिता को एक दरोगा ने अपने कमरे पर बुला लिया। दरोगा की करतूत से परेशान महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के चमरूपुर शुक्लान छिछिलिया की रहने वाली युवती की शादी पांती गांव के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। इस दौरान पति ने उसे पीटकर घर से भगा दिया। जिसके बाद महिला ने गुजारा भत्ता के लिए न्यायालय में वाद दायर कर दिया। न्यायालय की ओर से गुजारा भत्ता देने के लिए पति को निर्देश दिया गया मगर, वह टालमटोल करता रहा। मामला संज्ञान में आने के बाद न्यायालय ने फिर से पति को हर माह महिला को भत्ता समय पर देने के लिए कहा। गुजारा भत्ता न देने पर अदालत ने रिकवरी का निर्देश दिया। महिला के अनुसार, कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने के लिए वह थाने के हल्का दरोगा से मिली। मामला सुनने के बाद दरोगा उसे अपने कमरे पर डेरवा आने के लिए कहा। कहा कि वहां आने पर पूरा मामला सुलझा दूंगा। परेशान विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें