फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से हमला कर चाचा और भतीजे को लूटा

Tue, 26 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
बारात में शामिल चाचा-भतीजे के ऊपर चाकू से हमला कर बदमाश बाइक, मोबाइल व नगदी लूटकर भाग निकले। सूचना के बाद भी घंटों विलंब से पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद वापस लौट गई।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के चिलबिला निवासी अनिल कुमार सिंह (25) पुत्र ओम प्रकाश सिंह रविवार को कंधई थाना क्षेत्र के करनपुर खूझी गंगागंज गांव निवासी सुरेश सिंह के यहां बारात में गए थे। अनिल कुमार के साथ उसका भतीजा रोहित सिंह (16) पुत्र पवन सिंह भी था। जबकि अनिल का बड़ा भाई पवन सिंगठी खालसा के एक बारात में शामिल होने आया था।
रात करीब सवा दस बजे दोनों चाचा-भतीजे को याद आया कि पवन के कपड़े व दूसरे सामान उनके पास हैं। जिसे पहुंचाने के लिए दोनों बाइक से सिंगठी खालसा के लिए चल पड़े। दोनों परैया नाले के पास पहुंचे ही थे तभी घात लगाकर बैठे तीन बदमाशों ने हॉकी से  हमला कर दिया। जिससे दोनों बाइक से गिर पड़े।
विज्ञापन


वे भी बदमाशों से भिड़ गए। इस दौरान बदमाशों ने चाकू से उन पर हमला बोल दिया। इससे वे घायल हो गए और बदमाश बाइक, दोनों का मोबाइल व दस हजार रुपये नगद लेकर भाग निकले। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग पहुंचे। दूसरे के मोबाइल से पुलिस को सूचना देने के बाद अनिल ने अपने भाई व बारात आए लोगों को घटना से अवगत कराया। सूचना के बाद करीब डेढ़ घंटे विलंब से कंधई पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस बदमाशों की खोजबीन की बात कहते वापस लौट गई। सोमवार को पीड़ित अनिल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें