फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान खंगाल ले गए चोर

Wed, 20 Apr 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
विज्ञापन
रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए मकान बंद कर जाना एक परिवार के लिए महंगा पड़ा। चोरों ने बंद मकान खंगाल दिया। मंगलवार को लौटने पर चोरी की जानकारी हो सकी। कोतवाल ने चोरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के सियाराम कॉलोनी पूरे नरसिंभान निवासी राधेश्याम मौर्य 17 अप्रैल को ताला बंद कर अपने परिवार के साथ ससुराल सोरांव चला गया था। मंगलवार की सुबह वह अपने मकान पर पहुंचा तो सन्न रह गया। बाहर व भीतर के दरवाजे टूटे हुए थे। आलमारी भी खुली पड़ी थी। सारा सामान अस्त व्यस्त था। चोर मंगलसूत्र, पंखा, स्टेबलाइजर, लैपटाप व 25 हजार रुपये नकद चुरा ले गए थे। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। बलीपुर निवासी संजय कुमार सोमवार को अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गया था। रात में वहां से लौटा तो घर का दरवाजा खुला था। भीतर घुसते ही सारा सामान अस्त- व्यस्त दिखाई पड़ा। उसके घर से चोर पांच हजार नगद, 50 हजार के चांदी के जेवरात चुरा ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें