फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से अधेड़ पर हमला, हालत गंभीर

Sat, 11 Jun 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अपराध्‍ा
विज्ञापन
नगर कोतवाली के रंजितपुर चिलबिला में गुरुवार की रात एक अधेड़ पर कुछ लोगाें ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। इस दौरान घायल के परिजनों ने एंबुलेंस के ईएमटी की पिटाई शुरू कर दी। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के रंजितपुर चिलबिला निवासी अतुल सिंह (40) पुत्र शत्रुघभन का अंतू थाना के गोबरी निवासी अरुण सिंह व जितेन्द्र सिंह से जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि गुुरुवार की रात अतुल विवादित भूमि पर गया था। वहां घात लगाए बैठे अरुण, जितेन्द्र व चार-पांच अज्ञात लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद तमंचा लहराते हुए भाग निकले। शोर पर परिजन पहुंच गए। अतुल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताकर इलाहाबाद रेफर कर दिया। परिजनों ने एंबुलेंस को बुलाया। ईएमटी दीपक मिश्र अतुल को एंबुलेंस पर लाद रहा था। इस दौरान अतुल के परिजनों ने ईएमटी दीपक मिश्र की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद भी जबरन उससे एंबुलेंस पर लदवाकर इलाहाबाद के लिए रवाना हुए। इस मामले में अतुल के भाई अमित सिंह ने जितेन्द्र व अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें