फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से तीन लाख रुपये, 12 लाख के जेवर चोरी

Sat, 19 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
चोरों ने शादी के लिए खरीदे आभूषण और अन्य सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक कोटेदार के घर में गुरुवार की रात पीछे के रास्ते से चोर घुस गए। कोटेदार का परिवार सोता रहा और चोर घर में रखी तीन लाख नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के कुटुलिया गांव निवासी बुधिराम सरोज कोटेदार है। गुरुवार की रात वह दरवाजे पर सो रहा था। उसकी तीन बहुएं अंदर कमरे में सो रही थीं। देर रात पीछे के रास्ते से उसके घर में चोर घुस गए। अंदर कमरों का ताला तोड़कर सरकारी राशन बिक्री के तीन लाख रुपये और करीब 12 लाख के जेवरात समेटकर चलते बने। सुबह घर की महिलाएं उठीं तो कमरों का ताला टूटा देखकर सन्न रह गईं। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी बुधिराम को दी।

उसने मानधाता पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की। इस मामले में मानधाता एसओ राजकुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें