पीपीएफ में पैसा लगाने वालों को झटका
- फोटो : Reuters
पिस्टल के बल पर बदमाशों ने एक व्यापारी से करीब पौने सात लाख रुपये लूटने की कोशिश की हालांकि इस दौरान व्यापारी और उसके सहयोगी की बहादुरी से उन्हें मुंह की खानी पड़ी। व्यापारी के सहयोगी ने ईंट पत्थर चलाना शुरू किया तो लुटेरे फायर करते हुए भाग निकले। व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कुंडा कस्बे के सरयू नगर निवासी दिलीप केशरवानी के पास सिगरेट से संबंधित एजेंसी है। सोमवार को बहरिया गांव निवासी अपने सहयोगी भैयाराम यादव के साथ बाइक से बैग में 6,69,000 रुपये लेकर बैंक आफ बड़ौदा में जमा करने के लिए जा रहे थे। बैंक आफ बड़ौदा के सामने पहुंचते ही पीछे से सफेद अपाची सवार दो लोग आए और भैयाराम से बैग छीनने का प्रयास करने लगे। उसने बैग नहीं छोड़ा तो गाड़ी लहराने लगी। इस पर दिलीप ने गाड़ी रोक दी। इतने में बीच सड़क पर दोनों के बीच छीनाझपटी शुरू हो गई। उधर, अन्य दो गाड़ी से रहे लोगों ने रिवाल्वर और पिस्टल से फायर करना शुरू कर दिया।
भैयाराम ने बैग दिलीप को देकर पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इससे लुटेरों ने दिलीप को निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोग उसे खींचकर एक दुकान के अंदर बंद कर दिए। लोगों के बीच शोरशराबा मचता देख तीन गाड़ी पर सवार हमलावर फायर करते हुए निकल गए। इस दौरान सड़क पर खड़े बसवाही गांव निवासी युवक संजय यादव को पत्थर लग गया। इससे वह घायल हो गया। उधर सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित व्यापारी को कोतवाली ले आई। लुटेरों का पीछा करने का भी प्रयास किया गया, लेकिन उनका पता नहीं चला। दिलीप की तहरीर पर पुलिस ने लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।