फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में तोड़फोड़, परिचालक को पीटा

Sat, 19 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
नगर कोतवाली के जोगापुर के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह एक रोडवेज बस को रोककर परिचालक को पीटने के साथ बस में तोड़फोड़ की। परिचालक को बस से नीचे उतार लिया और दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। परिचालक का आरोप है कि बदमाश उसके बैग में रहे रुपये भी लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल परिचालक को जिला अस्पताल ले आई। तहरीर मिलने पर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के खभोर ताला गांव निवासी बालेन्दु भूषण रोडवेज परिचालक है। शुक्रवार की सुबह वह प्रतापगढ़ डिपो की बस पर अमरगढ़ से 25 सवारियां लेकर इलाहाबाद जा रहा था। परिचालक ने बताया कि जैसे ही वह भंगवाचुंगी पारकर जोगापुर के पास पहुंचा कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने बस को रोक लिया। अंदर घुसने के बाद वे उससे रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर उसे घसीटकर बस से नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे इलाहाबाद फैजाबाद-हाइवे पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को आते देखकर बदमाश बस का शीशा तोड़ते हुए भाग निकले।

कोतवाली पुलिस परिचालक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और उसका प्राथमिक उपचार करवा कर तहरीर ली। परिचालक की मानें तो बदमाशों ने उसका सरकारी कैश से भरा बैग लूट लिया। बैग में 18 सौ रुपये थे। उसकी जेब में रहे दो हजार रुपये भी बदमाश लूट ले गए। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद जांच शुरू कर दी। उधर, घटना की जानकारी डिपो में पहुंची तो रोडवेज चालक व परिचालक नाराज हो गए। वे डिपो से बस निकालने के लिए राजी नहीं हो रहे थे। एआरएम रवीन्द्र कुमार सिंह लोगों को समझाबुझाकर बसों को रवाना कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें