पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ना निश्चित है।
अंबेडकर चौराहे पर एकत्रित कांग्रेस शहर कमेटी के अध्यक्ष कपिल द्विवेदी, पीसीसी सदस्य रोहित शुक्ला, प्रमोद तिवारी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष दानिश माबूद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी ने कहा कि तीन चक्रों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी और एक राउंड में बेतहाशा वृद्धि कर केंद्र सरकार ने आम जनता पर महंगाई का बोझ लाद दिया है। नगर कोतवाल को अविलंब हटाने की मांग की है।
पीसीसी सदस्य रोहित शुक्ल ने अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र सरकार ने 18 माह में सांप्रदायिकता और महंगाई ही दी है। आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, राजेश मिश्र, जमुना प्रसाद पांडेय, विनोद तिवारी, सूर्यप्रकाश शुक्ल, सुनील कुमार मिश्र, वशीर पहलवान, अब्दुल मामूद मूबी, शाहिद अली, मो. हुजैफ, मो.रईश, अजीमुल कमर, मो. आरिफ आदि मौजूद रहे।