फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खातेधारकों का फूटा गुस्सा, लगाया जाम

Tue, 06 Dec 2016 12:18 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
problem
विज्ञापन
रुपये नहीं मिलने से खाताधारकों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। कटरामेदनीगंज स्थित एसबीआई से सोमवार को रुपये नहीं मिलने से नाराज खाताधारकों ने मानधाता मार्ग पर जाम लगा दिया। नगर कोतवाली पुलिस को जाम की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचकर खाताधारकों को समझा-बुझाकर शांत किया। इधर शहर की मुख्य शाखा में रुपये खत्म होने से आम ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ा, जबकि एटीएम में भारी भरकम भीड़ लगी रही। मीराभवन चौराहा स्थित ओबीसी बैंक में रुपये खत्म होने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से नकदी को लेकर उपजी समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। बैंकों के बाहर लगने वाली भारी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि नकदी की मांग बैंक पूरी नहीं कर पा रहे हैं। सोमवार को कटरामेदनीगंज स्थित एसबीआई में ग्राहकों का आक्रोश उस समय भड़क उठा, जब सुबह साढ़े दस पहुंचे कर्मचारियों ने यह कहकर लोगों को वापस कर दिया कि बैंक में कैश नहीं है। इससे नाराज ग्राहकों ने प्रतापगढ़-मानधाता मार्ग पर जाम लगा दिया। घंटे भर मार्ग बाधित होने की जानकारी पुलिस को होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।  इधर शहर में रविवार की छुट्टी के  बाद खुले बैंकों में कैश नदारद रहा। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के  एटीएम से रुपये तो निकलते रहे, मगर अंदर काउंटर बंद पड़े थे। इससे पेंशन लेने के लिए पहुंचने वाले ग्राहकों को निराश होना पड़ा। मीराभवन स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स में रुपये खत्म होने से जमा होने का काउंटर तो खुला था, मगर भुगतान का काउंटर बंद था। रुपये लेने के लिए पहुंचने वालों को निराश होना पड़ा।


रानीगंत कस्बे की बैंकों में सात दिनों से लगातार पैसा न मिलने से नाराज ग्राहकों ने सोमावर को हंगामा शुरू कर दिया। 30 नवंबर से पैसे के लिए उपभोक्ता बैंकों से लौट रहे हैं। बीते माह में पैसा न मिलने पर उपभोक्ताओं ने बैंक गेट का शीशा तोड़ दिया था। उपभोक्ताओं के उपद्रव को देख शाखा प्रबंधक पुलिस को फोन करते रहे। घंटों बाद बैक पहुंची पुलिस उपभोक्ताओं के आक्रोश के सामने मौन रही। बैंक कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी के साथ गाली देनेे लगे। उपभोक्ताओं का गुस्सा देख शाखा प्रबंधक के भी हाथ-पांव फूल गए। परसरामपुर निवासी पंकज तिवारी, रस्तीपुर के राजाराम प्रजापति, भटपुरवा के राम कुमार मिश्र, सहित लोगों को आरोप था कि सुबह से ही लाइन में खड़े रहने के बाद काउंटर पर पहुंचने पर कैश न होने की बात बताकर हर दिन उन्हें लौटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें