फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की डोली संग उठी भाई की अर्थी

Tue, 26 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज के पास रविवार की रात खड़े ट्रक में बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतक की चचेरी बहन की बारात भी आई थी। इसकी खबर जब घर पहुंची तो मंगल गीतों का बजना बंद हो गया और उसकी जगह कोहराम मच गया। हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के सुगाही महकनी गांव निवासी उमेश कुमार (27) पुत्र स्व. पूदन के चाचा शिवचरन की बेटी सोनी की रविवार को विवाह था। बारात शीतलागंज से आई थी। उमेश अपने गांव के साथी घनश्याम (45) पुत्र शीतलदीन के साथ मिलकर बारातियों का स्वागत करने के बाद बगैर किसी को कुछ बताए रात करीब ग्यारह बजे बाइक लेकर घर से निकल पड़ा। उसके साथ घनश्याम भी बाइक पर बैठा हुआ था। थोड़ी दूर पर बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद उमेश घर गया और मऊआइमा के अपने एक रिश्तेदार की बाइक लेकर शहर की ओर चल दिया। जैसे ही वे कटरामेदनीगंज स्थित शीतलन देवी मंदिर के पास पहुंचे उसी समय बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में  पीछे से जा टकराई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने उमेश और घनश्याम को जिला अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया जबकि थोड़ी ही देर में घनश्याम की भी मौत हो गई। इस दौरान अस्पताल में भर्ती एक मरीज के तीमारदार ने दोनों की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही जिस घर में मंगलगीत के धुन पर विवाह हो रहा था वहां कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों ने किसी तरह वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया और अस्पताल पहुंचे तो उनकी चीख से हर कोई रो पड़ा। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ओर उमेश के बहन की डोली उठी तो दूसरी ओर उसके भाई की अर्थी। इसको लेकर पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। उमेश अपने पीछे पत्नी व डेढ़ वर्ष का बेटा छोड़ गया तो घनश्याम के मौत की खबर से उसकी पत्नी व चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें