फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चचेरे मामा ने अपने घर में पेट्रोल डालकर युवती को जलाया, मौत

Sat, 11 Mar 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में चाची के मायके पहुंची एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में आग का गोला बन गई। आग से झुलसी युवती ने आरोप लगाया कि चाची के भाई यानि चचेरे मामा ने पेट्रोल डालकर उसे जान से मारने के लिए जला दिया। शोर मचाने पर वह भाग निकला। गंभीर हालत में युवती तो उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देख एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां शाम करीब 7.30 बजे उसकी मौत हो गई। युवती के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है, लेकिन रानीगंज के आमापुर बेर्रा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बारे में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि छानबीन में सामने आया है कि नगर कोतवाली के रामपुर मुस्तर्का की रहने वाली 22 वर्षीया युवती अपनी चाची के भाई से मोबाइल पर बातचीत करती थी। देखते ही देखते रिश्ते में चचेरे मामा से उसका रिश्ता गहरा हो गया। आग से झुलसी युवती के अनुसार शुक्रवार दोपहर वह चाची के मायके पहुंचीं। जहां शादी की बात करने पर चाची के भाई (चचेरे मामा) ने उस पर पेट्रोल डालकर जान से मारने के लिए आग लगा दी।
आग का गोला बनी युवती को बचाने के लिए आसपास के लोग दौड़े। आग बुझाने के प्रयास किए जाने लगे। कुछ देर में युवती का भाई वहां पहुंचा। उस पर साजिश का आरोप लगाते हुए लोग मारने पीटने पर उतारू हो गए। आनन-फानन में युवती को मेडिकल कॉलेज लाया गया। झुलसी युवती की हालत गंभीर देख उसे डाक्टरों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

एसआरएन अस्पताल के नर्सिंग ऑफीसर दिवाकर दयाल के मुताबिक युवती करीब 95 फीसदी जली थी। वह गंभीर हालत में भर्ती कराई गई थी। शाम करीब 7.30 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव मोर्चरी भेजा गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस पूछताछ करने के लिए प्रयागराज रवाना हो गई।
दूसरी तरफ युवक(चचेरे मामा) के परिजनों का कहना है कि युवती ने खुदकुशी करने के लिए खुद ही आग लगाई है। किसी से कोई बात विवाद नहीं हुआ है। रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। युवती का बयान लेने के लिए पुलिस टीम प्रयागराज भेजी गई है। उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में झुलसी युवती का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने चचेरे मामा पर खुद का जलाकर मारने का आरोप लगा रही है। लोग इस वीडियों को सोशल मीडिया पर लाइक और शेयर भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें