फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से युवक की मौत, महिला घायल

Sat, 11 Mar 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक की टक्कर में सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठी महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बाइक चला रहे आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के नरवल भगवानदीन का पुरवा निवासी राजेश कुमार यादव(45) शुक्रवार को गांव के समीप सड़क किनारे खड़ा था। इस बीच वह सड़क पार करने लगा, तभी राहीटीकर की तरफ आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी नरवल निवासी सावित्री देवी(65) गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन दोनों को उपचार के लिए सांगीपुर सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।



मामले में मृतक राजेश के पुत्र विनोद कुमार यादव ने उदयपुर थाने में तहरीर देकर कहा है कि गांव के धर्मराज सरोज ने लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाते हुए सड़क के किनारे खड़े उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई है। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। एसओ ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें