लालगंज नगर पंचायत के शीतलमऊ पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लगी कतार। संवाद
जिले के चार नगर पंचायतों का मतगणना स्थल बदल दिया गया है। कटरागुलाबसिंह, कटरामेदनीगंज, अंतू और सिटी की मतगणना अब सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज में होगी। जबकि नगर पालिका बेल्हा, नगर पंचायत मानधाता और गड़वारा की मतगणना जीआईसी में होगी। जिला प्रशासन ने पूर्व में जीआईसी में नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों की मतगणना कराने का फैसला लिया था, मगर बाद में चार नगर पंचायतों की गणना सेंट एंथोनी में कराने का निर्णय लिया।। देर रात तक जीआईसी और सेंट एंथोनी में मतपेटिकाएं जमा हुईं।
सदर तहसील के नगर पालिका परिषद बेल्हा और छह टाउन एरिया के मतों की गणना अब दो स्थानों पर होगी। पहले जिला प्रशासन ने फैसला लिया था कि जीआईसी परिसर से ही नगर पालिका परिषद बेल्हा और छह नगर पंचायतों की मतपेटिकाएं जमा कराने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। अचानक स्थान परिवर्तन करते हुए नगर पंचायत सिटी, कटरामेदनीगंज, कटरागुलाबसिंह और अंतू की मतगणना सेंट एंथोनी इटर कॉलेज में और नगर पालिका परिषद बेल्हा, मानधाता और गड़वारा की मतगणना जीआईसी में ही होगी।