फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: धारावी से लौटने के बाद कार लेकर परिवार के लोगों के साथ घूमा कोरोना पीड़ित 

Fri, 01 May 2020 11:52 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मंगरौरा ब्लाक केे बरहुपुर में कोरोना संक्रमितों को एंबुलेंस में लेकर जाते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
मुंबई में कोरोना का रेडजोन बने धारावी से लौटने के बाद संक्रमित पाया गया युवक पट्टी के बरहूपुर गांव पहुंचने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार से घूमता रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह राशन, सब्जी और बल्ब लेने के लिए कई दुकानों पर घर के अन्य लोगों के साथ गया।
विज्ञापन


यह लोग दवा लेने के लिए एक झोलाछाप डाक्टर के यहां भी गए थे। गांव में भी टहलते रहे। प्रशासन अब इन लोगों से मिलने वालों के बारे में जानकारी जुटा रहा है। अभी तक 19 लोगों के इनके संपर्क में आने की जानकारी मिली है। सभी को क्वारंटीन कराया जाएगा। 

मुंबई के धारावी से 27 अप्रैल को एक परिवार के पांच लोग निजी कार से पट्टी तहसील के बरहूपुर गांव आए थे। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था।
विज्ञापन


इसमें चाची और भतीजे की रिपोर्ट पाजिटिव आई। गांव में दो लोगों के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। रात में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भागकर गांव पहुंची। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम इनका यात्रा इतिहास खंगालने में जुट गई। पता चला कि कोरोना पीड़ित पाया गया युवक गांव के कई लोगों से मिला था।

ग्रामीणों ने बताया कि मुंबई से लौटने के बाद वह घर में जरूरी सामान लाने के लिए परिवार के अन्य लोगों के साथ कार से बाजार भी गया। करैला और मंगरौरा बाजार में वह राशन, बल्ब और सब्जी लेने के लिए दुकानों पर गया था। इसके अलावा दवा लेने के लिए यह लोग एक झोलाझाप डाक्टर के यहां भी गया था।

अब पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। उधर, गांव में मुंबई से आए चाची-भतीजे के कोरोना पीड़ित मिलने के बाद हड़कंप मचा है। कोरोना पीड़ित युवक के गांव में घूमने और कुछ लोगों के संपर्क में आने के बाद लोग सहमे हुए हैं। जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। शुरुआती दौर में यह पता चला है कि 19 लोग मुंबई से आए परिवार के संपर्क में आए हैं। सभी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सबको क्वारंटीन कराया जाएगा। 
इनसेट 

घर के मुखिया के खिलाफ एफआईआर के आदेश 

मुंबई के धारावी से निजी कार से बरहूपुर आए पति-पत्नी, दो बेटे और भतीजे के बारे में प्रशासन को जानकारी नहीं देने के मामले में जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार ने घर के मुखिया के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि घर में रहने वाले शख्स ने जानकारी होने के बाद भी छिपाई। इसके अलावा सभी घर में क्वारंटीन रहने के बजाए घूमते रहे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें