फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला की तबियत बिगड़ी, भेजी गई प्रयागराज

Fri, 19 Jun 2020 12:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित महिला की तबियत बिगड़ने पर उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया। बुधवार को उसे लालगंज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता के गांव को सील करते हुए ग्रामीणों की सैंपलिंग कराई जा रही है। 
विज्ञापन


सांगीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के मोती का पुरवा में महिला के कोरोना पाजिटिव मिलने पर बुधवार को उसे लालगंज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जाता है कि महिला दस जून को सोरांव के एक अस्पताल में पथरी के आपरेशन के लिए भर्ती हुई थी और इसी दौरान वह कोरोना की चपेट में आ गई।

चिकित्सकों के मुताबिक जांच के दौरान कोरोना संक्रमति महिला में पीलिया व इनीमिया की भी पुष्टि हो गई। सूत्रों के मुताबिक तबियत बिगडने पर प्रशासन ने उसे प्रयागराज भेजने का फैसला किया।
विज्ञापन


महिला के प्रयागराज रेफर होने के बाद अब लालगंज कोविड अस्पताल में सात कोरोना संक्रमति बचे हैं। उधर, कोरोना पीड़ित महिला को प्रयागराज भेजने के बाद प्रशासन ने उसके गांव को सील कर दिया है।

सभी रास्तों की बैरिकेडिंग कराते हुए किसी के भी आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।  स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को गांव में लोगों थर्मल स्क्रीनिंग कराई और 25 संदिग्धों को सैंपल लेकर कोरोना की जांच के लिए भेजा।

महिला में कोरोना की पुष्टि होने पर गांव में हड़कंप मचा हुआ है। अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि महिला में कोरोना के साथ अन्य बीमारियों की जानकारी होने पर एहतियातन उसे प्रयागराज भेजने का फैसला किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें