फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये देने किसानों के घर पहुंचेगा सहकारी बैंक

Mon, 24 Dec 2018 01:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
बैंक एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लीजिए, अब किसान घर बैठे अपनी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित निकाल सकेंगे। रुपये निकालने के लिए अब उन्हें बैंक का चक्कर नहीं लगाना होगा और न सरवर फेल होने की बात सुनकर लौटना होगा, बल्कि आवश्यकता के अनुरूप मोबाइल एटीएम वैन से वह रुपये निकाल सकेंगे। नए वर्ष में जिले के किसानों को सहकारी बैंक यह सुविधा देने जा रहा है।  
विज्ञापन


राष्ट्रीयकृत बैंकों की दौड़ में शामिल होने की होड़ में जिला सहकारी बैंक ने भी अपनी सुविधाओं में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। जिले की सभी 25 शाखाओं को सीबीएस से जोडने, दस शाखाओं में एटीएम लगाने के बाद अब किसानों की सुविधा के लिए मोबाइल एटीएम वैन चलाने जा रहा है। नए साल से यह मोबाइल एटीएम वैन गांव-गांव भ्रमण करेगी और किसान अपनी आवश्यकता के अनुरूप रुपये निकाल सकेंगे। मोबाइल पर सुरक्षाकर्मियों के साथ ही गार्ड भी तैनात होंगे, जो किसानों को आवश्यकता के अनुरूप रुपये निकालने में मदद करेंगे। पहले चरण में प्रयोग के तौर पांच मोबाइल एटीएम वैन आ रही हैं।


झांसा देकर नहीं निकाल पाएगा कोई रुपये  
जिले के अधिकांश ग्राहक इसलिए एटीएम का प्रयोग नहीं करते हैं कि कहीं उनके खाते से कोई झांसा देकर रुपये न निकाल ले। कुछ किसान तो ऐसे हैं, जिनके पास एटीएम होने के बाद भी वह उसका प्रयोग नहीं करते हैं। एटीएम से रुपये निकालते वक्त प्राय: टप्पेबाज झांसा देकर रुपये उड़ा देते हैं।  
विज्ञापन



गड़बड़ी होने पर एटीएम गार्ड होंगे जिम्मेदार  
एटीएम से अगर रुपये नहीं मिलते हैं और बैलेंस घट जाता है, या रुपये कटे-फटे,नकली निकलते हैं, तो एटीएम गार्ड जिम्मेदार होंगे। किसानों के रुपये निकालते समय कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं रहेगा, बल्कि एक-एक व्यक्ति ही अंदर प्रवेश कर सकेगा।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें