Pratapgarh News : आक्रोशित परिजनों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
दोस्तों के दबाव में दी थी पार्टी
बुधवार को बेटे की बरही के दिन ससुराल से लौटने के बाद अपने दोस्त कुलदीप यादव, प्रेमचंद्र यादव निवासी बहोरिकपुर के साथ वह पार्टी के लिए निकलने वाला था। तभी सियारया का रहने वाला पिंटू यादव भी आ गया। ऐसे में एक बाइक पर चार लोगों के बैठने में दिक्कत हुई। जिसके बाद संजय ने अपने ही गांव के अरुण यादव उर्फ डब्लू को बोलेरो लेकर बुला लिया। इसके बाद सभी कुंडा पहुंचे।
यहां अतहर पेट्रोल पंप के पास स्थित राज ढाबे पर पहुंचकर खाने का आर्डर दिया। वहां बैठकर शराब पीने से होटल संचालक शिवलाल ने मना कर दिया। यह सुनकर संजय साथियों के साथ बाहर आ गया। होटल संचालक शिवलाल के अनुसार, बोलेरो में बैठकर उन लोगों ने शराब पी। इसके बाद खाना खाने आए। जहां संजय के ऊपर उसके साथी शराब पीने का दबाव बना रहे थे। मगर वह मना कर रहा था।
Pratapgarh News : सिपाही की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
साथी बार-बार बोल रहे थे कि बेटे की खुशी में पार्टी दिए हो तो शराब तो पीना ही पड़ेगा। मगर वह शराब को हाथ नहीं लगा रहा था। खाना खाने के बाद बाहर निकले साथी संजय को शराब पीने के लिए फिर दबाव डालने लगे। जिसे लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर नशे में धुत साथियों ने डंडे से उस पर हमला बोल दिया। सिर में चोट लगने के बाद उसे नाले में धकेल दिया। सूूखे नाले में सिर के बल गिरा संजय उठ न सका। यह देख उसके दो साथी डंडा लेकर भागे, लेकिन दो बोलेरो में ही बैठे रह गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद संजय को सीएचसी भेजा और बोलेरो सवार लोगों को दबोच लिया। चिकित्सकों ने संजय यादव को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ कुंडा ने भागे साथियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई। कुछ ही देर में दोनों को घटना में प्रयुक्त डंडे के साथ पकड़ लिया गया।