छत का बारजा गिरने से प्रतियोगी छात्र की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मानधाता थाना क्षेत्र के उसरापुर निवासी स्टेनो के पद से रिटायर राजबहादुर पटेल का बेटा जितेंद्र कुमार पटेल (23) शनिवार को घर के बारजे की सफाई कर रहा था।
छत का बारजा गिरने से प्रतियोगी छात्र की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मानधाता थाना क्षेत्र के उसरापुर निवासी स्टेनो के पद से रिटायर राजबहादुर पटेल का बेटा जितेंद्र कुमार पटेल (23) शनिवार को घर के बारजे की सफाई कर रहा था। अचानक बारजा ढह गया।
विज्ञापन
नीचे गिरने के कारण जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताकर प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर घरवालों में कोहराम मच गया। जितेंद्र प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। राजबहादुर पटेल के दो पुत्रों में जितेंद्र छोटा था। बड़ा बेटा धर्मेंद्र पटेल सीआरपीएफ में हवलदार है।