pratapgarh news : नवनीत नायक, डिप्टी एसपी।
- फोटो : prayagraj
यौन उत्पीड़न के मामले में निलंबित किए गए पुलिस उपाधीक्षक नवनीत नायक जिले में तैनाती के दौरान शहर के एक होटल में मध्यप्रदेश की महिला से अक्सर मिलने आते थे। शादी से इनकार करने पर महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत शासन से की थी। जिले में तैनात रहे पूर्व एसपी ने इसकी रिपोर्ट भेजी थी। जिसके बाद शासन ने सीओ नवनीत नायक को निलंबित कर दिया।
जिले के पट्टी सर्किल में जुलाई 2019 में कार्यभार ग्रहण करने वाले पुलिस उपाधीक्षक नवनीत नायक करीब साढ़े आठ माह तक तैनात रहे। अपने कार्यकाल के दौरान वह चर्चाओं में बने रहे। सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला से सीओ नवनीत नायक की दोस्ती हुई थी। जनपद में तैनाती के दौरान अक्सर महिला शहर के एक होटल में आकर रुकती थी। वहां सीओ भी जाते थे। शादी की बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह से भी महिला ने सीओ द्वारा झांसा यौन उत्पीड़न करने की शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।