फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के ईएमओ से भिड़ा सांसद का करीबी,

विज्ञापन
मेडिकल कालेज के इमरजेंसी कक्ष में चिकित्सक नोंकझोक करते भाजपा नेता पप्पन सिंह। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में मंगलवार को रिश्तेदार के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर सांसद के करीबी ने जमकर हंगामा किया। बीच बचाव करने की कोशिश करने वाले ईएमओ से अभद्रता भी की। जिसके बाद कर्मचारी कार्य बहिष्कार करते हुए बाहर निकल गए। हालांकि मामले की जानकारी के बाद सांसद के भाई व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अस्पताल पहुंचकर प्रकरण की जानकारी लेने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों को घुड़की दी। जिसके बाद सभी काम पर लौट आए। हंगामे की खबर के बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता का एक करीबी मंगलवार की शाम रिश्तेदार का उपचार कराने मेडिकल कालेज की इमरजेंसी आया था। उसका आरोप है कि फटे बिस्तर वाले बेड पर चादर नहीं लगी थी। जबकि ग्लूकोज लगाने का स्टैंड भी वार्ड में नहीं था। कर्मचारियों से शिकायत की तो उन लोगों ने अनसुना कर दिया। जिसे लेकर सांसद का करीबी भड़क उठा। स्वास्थ्यकर्मचारियों से गाली गलौज करते हुए हाथापाई पर उतर आया।
बीच-बचाव करने पहुंचे ईएमओ डॉ. रमेश वर्मा से अभद्रता करने लगा। हंगामे के चलते अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। सुरक्षाकर्मी असहाय नजर आए। डाक्टर समेत स्वास्थ्यकर्मी कार्य बहिष्कार करते हुए बाहर निकल गए। मामले की जानकारी के बाद सांसद के भाई दिनेश गुप्ता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभय प्रताप सिंह पप्पन अस्पताल पहुंचे। नेताओं ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डाक्टर सहित स्वास्थ्यकर्मियों को खरीखोटी सुनाना शुरू कर दिया। मामला सत्ता दल के नेताओं का होने के कारण कार्य बहिष्कार करने वाले स्वास्थ्यकर्मी काम पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें