फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में दाखिला का रास्ता साफ, अब उद्घाटन का इंतजार

Fri, 13 Aug 2021 12:41 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

जिले में बनकर तैयार डॉ. सोनेलाल राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिले का रास्ता साफ हो गया है। अब कॉलेज के उद्घाटन का इंतजार है। बीते सप्ताह दिल्ली से निरीक्षण के लिए...
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में बनकर तैयार डॉ. सोनेलाल राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिले का रास्ता साफ हो गया है। अब कॉलेज के उद्घाटन का इंतजार है। बीते सप्ताह दिल्ली से निरीक्षण के लिए आई नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम ने मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने प्रतापगढ़ को 213 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है। अस्पताल परिसर के अंदर कॉलेज का भी निर्माण होना था। इसके लिए 13 एकड़ जमीन की जरूरत थी, मगर अस्पताल परिसर में जमीन कम पड़ रही थी। इसके चलते कॉलेज का संचालन शहर से पांच किमी दूर पूरे केशवराय में किया जाएगा। यहां भवन बनकर तैयार हो गया है।

कॉलेज में जेआर के साथ असिस्टेंट प्रोफ्रेसर और प्रोफेसर की तैनाती हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) की अनुमति जरूरी थी। इसके कारण मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन भी रुका हुआ है। बीते सप्ताह दिल्ली से आई एनएमसी की टीम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। टीम के सदस्यों ने दो दिन तक कॉलेज में रुककर जरूरी उपकरणों की उपलब्धता के साथ-साथ क्लासरूम, लाइब्रेरी समेत अन्य जरूरी चीजों का गहराई से निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


अस्पताल में ओपीडी और वार्ड का जायजा लिया। टीम की जांच में सबकुछ ओके मिला। कहीं भी कोई कमी नहीं मिली। इस पर टीम ने हरी झंडी देते हुए मेडिकल कॉलेज के संचालन का रास्ता साफ कर दिया। अब उद्घाटन का इंतजार है। कॉलेज में नीट के जरिए कुल सौ सीटों पर दाखिले होंगे।
एनएमसी की हरी झंडी न मिलने के कारण पहले दो बार मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन टाल दिया गया था। मेेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आर्य देशदीपक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अटल चिकित्सा विवि से संबद्ध है। एनएमसी की मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन का समय भी मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें