फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी नदी में नहाने के दौरान डूबा छात्र, ग्रामीणों ने किया बवाल

Thu, 09 Aug 2018 11:57 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मवेशी चराने गया कक्षा 6 का छात्र नहाने के दौरान लोनी नदी में डूब गया। उसकी तलाश में गांव के कई युवक नदी में कूदे, लेकिन तीन घंटे बाद भी उसका पता नहीं चला। इससे आक्रोशित लोगोें ने मौके पर मौजूद राजस्वकर्मियों को पीट दिया। सूचना  पर पहुंची पुलिस ने इलाहाबाद से गोताखोरों को बुलाया। करीब चार घंटे बाद शव बरामद हुआ। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खरगराय निवासी फोल्लन मुंबई में टैक्सी चलाता है। उसकी पत्नी आशिया तीन बेटे व एक बेटी के साथ घर पर रहती थी। बड़ा बेटा जावेद (12) लीलापुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था। गुरुवार को वह अपने भाई नावेद (8) के साथ मवेशी चराने के लिए लोनी नदी के किनारे गया था। जावेद नदी में नहाने लगा। अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। नदी के तट पर खड़ा छोटा भाई नावेद घर की ओर शोर मचाते हुए भागा। थोड़ी दूरी पर मौजूद चरवाहे दौड़े और शोर मचाने लगे। गांव के लोगों के आने तक जावेद नदी में डूब चुका था। सूचना मिलने पर लालगंज कोतवाल व सीओ ओमप्रकाश दुबे मौके पर पहुंचे। गांव के कुछ युवक नदी में डूबे बालक को खोजने के लिए नदी में कूद पड़े, लेकिन तीन घंटे बाद भी लोगों को कामयाबी नहीं मिली। ग्रामीणों के दबाव पर पुलिस ने इलाहाबाद से गोताखोरों को बुलाया। इस बीच गोताखोरों के साथ ही तत्काल कोई व्यवस्था न कराने पर हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को लोगों को पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कर राजस्वकर्मियों को दूर किया। करीब चार घंटे बाद शव बरामद हुआ।

दो भाई के डूबने की अफवाह से सनसनी
लोनी नदी में दो भाइयों के डूबने की अफवाह से सनसनी फैल गई। हर कोई नदी की ओर भागे। खरगराय के साथ ही महुआबनगाबी, लीलापुर समेत अन्य गांव के ग्रामीण भी पहुंच गए। हालांकि बाद में जावेद का छोटा भाई नावेद गांव की ओर दिखा तो लोगों ने राहत की सांस ली। वह बड़े भाई के डूबने से सहमा रहा।
विज्ञापन


फायरब्रिगेड के जवान बने रहे तमाशबीन
लोनी नदी में बालक के डूबने की खबर फायरब्रिगेड की टीम रस्सा व जाल लेकर घटनास्थल पर पहुंची। हैरत की बात यह रही कि गांव के युवक बालक को खोजने के लिए नदी में कूद पड़े थे लेकिन फायरब्रिगेड कर्मी नदी के तट पर खड़े रहे। पुलिस भी तमाशबीन बनी रही।

बालक के मिलने अफवाह उड़ाने वाले युवक को पीटा
लोनी नदी में डूबे बालक की तलाश करने के लिए गांव के युवक नदी में हाथपैर चला रहे थे। इस बीच एक युवक ने जावेद के मिलने का शोर मचा दिया। नदी में तलाश कर रहे युवक बाहर निकलकर भागे। ग्रामीणों ने अफवाह फैलाने वाले युवक को पीट दिया। जावेद का बीडीसी सदस्य चाचा इरफान ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद फिर लोग बालक की तलाश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें