फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतागढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री

Thu, 27 Nov 2014 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को सदर विधायक नागेंद्र यादव मुन्ना के पिता भीष्मदेव यादव के निधन पर शोक जताने पूरेअंती गांव पहुंचे। उनके साथ खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और विधायक संग्राम सिंह भी थे।
विज्ञापन

हेलीकाप्टर उतरते ही सदर विधायक  समेत दूसरे जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम, एसपी ने उनकी अगवानी की।
विधायक के पिता के चित्र पर सीएम अखिलेश यादव और राजा भैया ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद सपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ ही अन्य लोगों से भी मुलाकात कर हाल पूछा। विधायक के परिजनों को सीएम ने सांत्वना देते हुए कहा कि वह हमेशा उनके साथ हैं। जिसने पाल पोसकर बड़ा किया, वह दुनिया से विदा हो गया। ऐसे लोग बहुत कम होते हैं जो अपने खून पसीने से अपने बच्चों को कामयाब इंसान बना सकें। सीएम के साथ खाद्य रसद मंत्री राजा भैया, विधायक संग्राम सिंह, विधायक राम सिंह, विधायक आरके वर्मा, विधायक विनोद सरोज, पूर्व सांसद सीएन सिंह, पूर्व विधायक हाजी मुन्ना, पूर्व विधायक श्याद अली, पूर्व विधायक रामलखन यादव, सपा नेता प्रमोद पटेल, ओम प्रकाश पांडेय, वजीर हसन अच्छे ने भी परिजनों को सांत्वना दी। इस मौके पर इंद्रदेव तिवारी, जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल, उपाध्यक्ष छविनाथ यादव, संजय पांडेय, राजा भैया के पीआरओ ज्ञानेंद्र सिंह, प्रताप आहूजा, अनिल कुमार सिंह लाल साहब, सदर प्रमुख विनय सिंह, सयुस जिलाध्यक्ष शकील अहमद, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष जमील अहमद मंसूरी, गौरव यादव, सुरेश यादव, अच्छन मामा, इरशाद सिद्दीकी, आजम खान, सतनाम कौर, रमाज्ञान केसरवानी, अनूप पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें