आरोपियों की चंदौली में मिली लोकेशन
लालगंज। दुकानदार को झांसा देकर टप्पेबाजी की घटना में 50 हजार रुपये साधु वेश में आए बाबा व कार सवार साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के पीरूपुर निवासी सहदेव विश्वकर्मा की लालगंज बैंक ऑफ इंडिया के सामने भवन निर्माण सामग्री की दुकान है। बृहस्पतिवार को उसकी दुकान पर साधु के वेश में आए टप्पेबाज ने रुपये दोगुना करने का झांसा दिया। सहदेव ने पचास हजार रुपये की गड्डी निकाली तो साधु वेश धारी ने उसे मिट्टी लाने के लिए कुछ दूर भेज दिया। वह लौटा तो तब तक आरोपी कुछ दूर खड़े अपने कार सवार साथियों के साथ भाग निकला।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली को टप्पेबाजी की घटना सही निकली। भुक्तभोगी दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात साधु समेत कार सवार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली प्रभारी अमृत जैन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों की चंदौली के समीप लोकेशन मिली है। पुलिस टीम को गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया है। संवाद