फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अजय राय बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी

Fri, 18 Aug 2023 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अजय राय को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर आंबेडकर चौराहा ​स्थित कार्यालय पर मिठाई बांटकर
विज्ञापन
मिठाई खिलाकर मनाया जश्न, बोले पूर्वांचल में कांग्रेस की मजबूत होगी पकड़
विज्ञापन

फोटो-4
प्रतापगढ़। पूर्व विधायक और प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में स्थान मिलने से कांग्रेसियों में खुशी है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की तरफ से उत्तर प्रदेश में किए गए एक बड़े संगठनात्मक फेरबदल के तहत वाराणसी के पिंडरा विधानसभा से पांच बार के विधायक व मंत्री रहे अजय राय को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष चुना गया है। सूचना मिलते ही जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जश्न मनाया। कार्यालय पर पदाधिकारियों ने बैठक की। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी व संचालन नगर अध्यक्ष इरफान अली ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि अजय राय जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पूर्वांचल में कांग्रेस अपनी पकड़ और मजबूत करेगी। यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि अजय राय का जनता से रिश्ता सिर्फ राजनीति तक ही नहीं बल्कि वह लोगों के सुख दुख के साथी हैं। इस दौरान नगर अध्यक्ष इरफान अली, प्रशांत देव, वेदांत तिवारी, प्रेम शंकर, प्रमोद तिवारी, दानिश माबूद, उत्सव भूषण पाल और राम शिरोमणि वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें