फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने 31 उपनिरीक्षक व 14 सिपाहियों का कार्यक्षेत्र बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बेहतर कानून व्यवस्था बनाने के लिए चौकी प्रभारियों समेत 31 उपनिरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला। एसपी ने रविवार को दीवानगंज पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक वरुण प्रताप सिंह को चिलबिला, किठावर पुलिस चौकी पर तैनात सुनील कुमार राय को आसपुर देवसरा, शनिदेव पुलिस चौकी पर तैनात रवि शंकर तिवारी को मनगढ़, संग्रामगढ़ थाने में तैनात जयप्रकाश यादव को शनिदेव, संग्रामगढ़ थाने में तैनात दिनेश सिंह को डेरवा चौकी भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं सांगीपुर थाने में तैनात प्रभांशु राय को कमौरा चौकी, कमौरा पर तैनात देवीदयाल कश्यप को संग्रामगढ़ भेजा है। सांगीपुर थाने में तैनात रोहित यादव को रानीगंज, सांगीपुर थाने के हरिमोहन राजपूत को पृथ्वीगंज पुलिस चौकी, दौलत यादव चिलबिला पुलिस चौकी प्रभारी को भुलियापुर, हथिगवां थाने में तैनात घनश्याम यादव को सांगीपुर, पुलिस लाइन में तैनात राजेश राय को महिला थाना, मानिकपुर थाने में तैनात प्रदीप कुमार को लवाना पुलिस चौकी भेजा गया है।
इसी तरह पुलिस लाइन में तैनात प्रभात सिंह को कस्बा पुलिस चौकी मानिकपुर, आसपुर देवसरा थाने में तैनात मोहनलाल को पुलिस लाइन, पट्टी थाने में तैनात उपनिरीक्षक सचिन कुमार को उदयपुर, पुलिस लाइन से प्रमोद कुमार यादव को थाना संग्रामगढ़, आशीष पटेरिया को थाना जेठवारा में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही राहुल कुमार को थाना महेशगंज, गुलजार सिंह को थाना रानीगंज, शंभू नाथ साहनी को किठावर पुलिस चौकी, डेरवा पुलिस चौकी से अशोक कुमार सिंह को गड़वारा पुलिस चौकी, रानीगंज थाने में तैनात महेश कुमार को चौकी प्रभारी दीवानगंज, मनगढ़ पुलिस चौकी पर तैनात शैलेंद्र कुमार तिवारी को आसपुर देवसरा भेजा गया ।
गड़वारा पुलिस चौकी पर तैनात शिवपूजन यादव को थाना अंतू कोतवाली, कुंडा के उपनिरीक्षक अभिषेक मिश्रा को आसपुर देवसरा, पुलिस लाइन में तैनात राम अवध बिंद को थाना कुंडा, तेज बहादुर गौतम को पुलिस लाइन से थाना आसपुर देवसरा में भेजा गया है। शिव चंद्र यादव को पुलिस लाइन से थाना अंतू, पुलिस लाइन से लक्ष्मी नारायण सिंह को थाना पट्टी, पुलिस लाइन से देवेंद्र सिंह को थाना आसपुर देवसरा में तैनाती दी है। इसी तरह एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात सिपाहियों को भी स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें