फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर कांड के दोषियों को बचाने में लगी है केन्द्र सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर कांड के दोषियों को बचाने में लगी है केंद्र सरकार
विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त करने की उठाई मांग
लालगंज। केंद्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के द्वारा पुलिस की मौजूदगी में पत्रकार को धमकी व अभद्र शब्दों का प्रयोग करने को अपमानजनक भाषा करार दिया।
बृहस्पतिवार को मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल के हवाले से जारी बयान मे सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने कहा कि गृह राज्यमंत्री के इस आपराधिक कृत्य को तुरंत संज्ञान में लेते हुए उनके खिलाफ धमकी तथा गालीगलौज का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी को पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन
लालगंज। लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी द्वारा अभद्रता को लेकर बृहस्पतिवार को पत्रकारों ने विरोध जताया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी की अगुवाई में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया। कोतवाली पहुंचे पत्रकारों ने कोतवाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर अमर्यादित टिप्पणी कर मंत्री के रूप में अनुचित आचरण किया है। ज्ञापन के जरिए पत्रकारों ने गृह राज्यमंत्री अजय को बर्खास्त किये जाने की भी मांग उठाई है। यहां अध्यक्ष विनोद सिंह, महामंत्री साकेत मिश्र, सुरेश मिश्र मदन, विकास मिश्र, राजकुमार मिश्र, रामू मिश्र, शैलेंद्र मिश्र, मुकेश तिवारी, प्रेम मिश्र, सुमित त्रिपाठी वत्सल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे सीडब्ल्यूसी प्रमोद
लालगंज। केंद्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी शुक्रवार से रामपुर खास के तीन दिवसीय दौरे के तहत दिन में दो बजे राहाटीकर के ठाकुर बलभद्र सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें