फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : किठावर में 36 लाख रुपये की लागत से बनेगी सीसी सड़क, बज किया गया स्वीकृत

Thu, 15 Sep 2022 11:39 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

जिले की सीमा पर स्थित किठावर बाजार में सीसी रोड बनाने के लिए शासन ने 36.12 लाख रुपये मंजूर किए हैं।जिससे राहगीरों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग ने 200 मीटर सीसी सड़क बनाने के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की सीमा पर स्थित किठावर बाजार में सीसी रोड बनाने के लिए शासन ने 36.12 लाख रुपये मंजूर किए हैं। लगभग दो साल से सड़क बदहाल है। गिट्टियां बह गई हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से हल्की बरसात होने पर पानी जमा हो जाता है। यह राहगीरों के लिए दुर्घटना का कारण बनता है।

विज्ञापन



अंतू-सांगीपुर मार्ग पर स्थित किठावर बाजार में मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। लगभग 200 मीटर की दूरी में गिट्टियां गायब हो गई हैं। हल्की बरसात होने पर भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है। जिससे राहगीरों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग ने 200 मीटर सीसी सड़क बनाने के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजा था। शासन ने सड़क का निर्माण कराने के लिए धनराशि का भुगतान करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे बरसात खत्म होते ही सीसी सड़क का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन



लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता डीके अहिरवार ने बताया कि शासन ने धनराशि की मंजूरी प्रदान कर दी है। बरसात खत्म होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें