सीबीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम गुरुवार को दोपहर घोषित किया गया। परिणाम की घोषणा होते ही सीबीएसई बोर्ड से लालगंज इलाके में संचालित आइंस्टीन पब्लिक स्कूल व पंडित नागेशदत्त पब्लिक स्कूल के होनहरों के चेहरे पर खुशियां छलक उठीं।
परिणाम देख अझारा स्थित नागेशदत्त पब्लिक स्कूल में शिक्षक व छात्र खुशी से झूम उठे। स्कूल की प्रबंधक सुनीता मिश्रा, प्रकाशचंद्र मिश्र, एकेडमिक इंचार्ज रीमा मिश्रा ने सफल छात्रों को मिठाई खिलाई और माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। यहां प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी, धमेंद्र मिश्र, एसके त्रिपाठी, एलके पांडेय, रवींद्र शुक्ल, राजीव रत्न तिवारी, दीपक मिश्र, सुनीत सिंह, श्यामशंकर, शैलेश जायसवाल, प्रदीप तिवारी, श्रुति शुक्ला आ
दि मौजूद रहे। उधर, लालगंज के धधुआ गाजन स्थित आइंस्टीन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं का परिणाम देख छात्र-छात्राएं चहक उठे। यहां के होनहार छात्र अमन वैश्य ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्ंकूल का मान जिले में बढ़ाया है। सीबीएसई में इंटर का बेहतर परिणाम आने पर मेधावियों को स्कूल के संरक्षक विभव शुक्ला, स्कूल की डायरेक्टर श्रुति शुक्ला, प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने फूल-मालाओं से लादकर मिठाई खिलाई।
शिक्षकों ने एक दूसरे को मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर प्रभात सिंह, महेंद्र पाठक, प्रदीप शर्मा, मनोज ओझा, रमेशपाल तिवारी, राजीव रंजन, योगेश द्विवेदी, प्रदीप साहू आदि मौजूद रहे। सीबीएसई बोर्ड के होनहारों ने सफलता का जश्र परिजनों के साथ मनाया। सफलता के लिए छात्रों ने मंदिर में दर्शन पूजन कर ईश्वर के प्रति आभार जताया।