फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के एनसीडी वार्ड से लाखों की सीबीसी मशीन चोरी

विज्ञापन
मेडिकल कालेज में चोरी की घटना के बाद पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रतापबहादुर चिकित्सालय के एनसीडी वार्ड का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये की सीबीसी मशीन चुराकर भाग निकले। जबकि परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ गार्ड भी सुरक्षा के लिए मुस्तैद हैं। बाइक सवार तीनों चोर सीसीटीवी में कैद हैं मगर उनकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में बुजुर्गो की जांच के लिए अलग से पैथालॉजी तैयार की जा रही है। जहां सूगर, डेंगू समेत अन्य जांच के लिए सीबीसी मशीन, ईसीजी मशीन के साथ कंप्यूटर सेट तैयार किया गया है। शुक्रवार भोर में बाइक सवार तीन चोर ओपीडी का मेन गेट तोड़कर भीतर घुस गए। एनसीडी वार्ड का ताला तोड़कर चोर करीब तीन लाख रुपये की सीबीसी जांच मशीन उड़ा दिया। जिसकी जानकारी होने पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
छानबीन के दौरान चोर सीसीटीवी में कैद दिखे। जो मशीन बाइक से लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। चोरी की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। सीएमएस डा. सुरेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मेडिकल कॉलेज की सामग्री व वार्डों में भर्ती मरीजों के सामानों की सुरक्षा के लिए गार्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन

चर्चा है कि रात बारह बजे के बाद ड्यूटी के बजाय गार्ड खाली वार्ड या ब्लड बैंक में जाकर सो जाते हैं। हालांकि यह भी चर्चा है कि अस्पताल आने जाने वाले लोगों का भी हाथ चोरी में हो सकता है। इस मशीन के बारे में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को ही जानकारी थी। ऐसे में कर्मचारियों व दलालों की भूमिका की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें