नगर कोतवाली के सिटी कस्बे में संचालित मदरसे में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। शिकायत पर फर्जी मार्कशीट के सहारे मदरसे में नौकरी करने वाली शिक्षिका व प्रबंधक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नगर कोतवाली के सिटी कस्बे में मदरसा अरबिया काफियतुल उलूम का संचालन होता है। तलत उमर इसके प्रबंधक हैं।
मोहल्ले के रहने वाले अमीरुल हक ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि मदरसे में फर्जी डिग्री पर शिक्षिका संख्या सिंह नौकरी कर रही हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने शिक्षिका तलत उमर की डिग्री की जांच की। जांच के दौरान उनकी डिग्री फर्जी पाई गई। इसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी की तहरीर पर नगर कोतवाली में प्रबंधक तलम उमर व शिक्षिका संख्या सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।