फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस

विज्ञापन
Case of culpable homicide against two people on brother's tahrir
विज्ञापन
आंधी में क्षतिग्रस्त हुई लाइन सही कराने के लिए घर से बुलाकर ले गए बिजली मिस्त्री को करंट लगने के बाद साथ रहे लोग उसे छोड़कर भाग निकले। इससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृत युवक के भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ गैर इरादन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुंडा के माझे का पुरवा बसहीपुर गांव निवासी पप्पू पांडेय को रविवार रात कुछ लोग घर से बुलाकर आंधी से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन ठीक कराने के लिए ले गए थे। सोमवार सुबह उसका शव नंदोक का पुरवा जमेठी गांव के पास बिजली के पोल के नीचे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया। जिन दो लोगों ने उसे बुलाया था वे हादसे के बाद पप्पू को छोड़कर भाग निकले।
न तो उसके परिजनों को कुछ बताया और न ही पुलिस को सूचना दी। घटना में मृतक के परिजनों ने पहले पोल से गिरकर मौत होने की सूचना दी। बाद में मृतक के छोटे भाई अंकुर पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने अमर सिंह निवासी पंचपेड़वा जमेठी और रामदुलारे निवासी भाले का पुरवा जमेठी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें