फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: पहले दिन सात प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन पत्र

विज्ञापन
सदर तहसील में विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदते प्रत्याशी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सदर विधानसभा उपचुनाव के पहले दिन बसपा समेत सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है। 11 से 3 बजे तक होने वाले नामांकन के पहले दिन पर्चा खरीदने वाले ही पहुंचे। मंगलवार को नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की भीड़ तहसील पहुंच सकती है। फिलहाल नामांकन के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि 30 नवंबर को नवरात्र होने के कारण नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

सदर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्रों की बिक्री के पहले दिन सात प्रत्याशियों ने पर्चा लिया है। सदर तहसील में होने वाले नामांकन स्थल पर एसडीएम सदर अपनी टीम के साथ पूरे समय मौजूद रहे। नामांकन पत्र लेने वालों में बसपा प्रत्याशी रणजीत कुमार, एआईएमईएम के प्रत्याशी मतलूब खान, बहुजन आवाम पार्टी से राकेश पासी, जनता विकास दल से जयराम, राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी के श्रवण कुमार पाल, निर्दलीय दिनेश कुमार और विद्या सागर शुक्ल के नाम शामिल हैं।
नामांकन का अंतिम दिन 30 सितंबर है, मगर 29 सितंबर को रविवार होने के कारण नामांकन नहीं होगा। 28 सितंबर को भी पितृ विसर्जन का अवकाश रहेगा। 27 सितंबर तक पितृ पक्ष होने के कारण गिने-चुने प्रत्याशियों के नामांकन करने की संभावना है।
विज्ञापन

29 नवंबर से नवरात्र प्रारंभ होने और 30 सितंबर को अंतिम दिन होने के कारण अधिकांश प्रत्याशी नामांकन करेंगे। चुनाव अधिकारी और एसडीएम सदर विजयपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें