फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्याप्त सवारी नहीं मिलने पर निरस्त होंगी बसें

Mon, 29 Dec 2014 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बसें अब बस अड्डे से तभी चलेंगी जब उसमें पर्याप्त सवारी होगी। अगर काफी इंतजार के बाद भी सवारियां नहीं मिलती हैं, तो बस निरस्त कर दी जाएगी। इनकम लो होने के चलते अधिकारियों ने यह निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड और कोहरे से परिवहन निगम को काफी नुकसान हो रहा है। आमदनी में कमी हो रही है। निगम को घाटे से बचाने के लिए अधिकारियों ने सर्कुलर जारी कर खाली बसों को चलाने पर रोक लगा दिया है।

चालक और परिचालक के  साथ परिवहन निगम के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए साफ कहा है कि अगर बसों को पर्याप्त सवारी नहीं मिलती है, तो सेवाएं निरस्त कर दी जाएं। विभागीय अधिकारियों के इस फैसले से लंबी दूरी की सेवाएं लगभग ठप हो गई हैं। दिल्ली और कानपुर के लिए चलनी वाली अधिकांश बसें सोमवार को नहीं चलीं। सुबह कड़ाके की ठंड और घना कोहरा होने से भोर में निकलने वाली बसें रोक दी गई। नुकसान से बचने के लिए विभाग की इस कवायद से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन इंचार्ज आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि भोर में चलने वाली बसों में यात्री नहीं मिलने पर उन्हें निरस्त किया जा रहा है। बताया कि कड़ाके की ठंड होने से दिन में भी यात्रियों की संख्या घट गई है। जिससे इनकम प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें