फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1552 शिक्षामित्रों का जल्द होगा समायोजन

Sun, 28 Dec 2014 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 दूसरे चरण के  1552 शिक्षामित्रों का समायोजन गणतंत्र दिवस से पहले हो जाएगा। उपशिक्षा निदेशक ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को पत्र लिखकर अविलंब रिजल्ट घोषित करने को कहा है। उप शिक्षा निदेशक की तेजी देखकर बेसिक शिक्षा विभाग ने भी तैयारियों का सिलसिला तेज कर दिया है। जिले के 1552 शिक्षामित्रों को गणतंत्र दिवस से पहले अध्यापक बनने का नियुक्ति मिल जाएगा। द्वितीय चरण के चतुर्थ सेमेस्टर का प्रशिक्षण लेने वाले 1552 शिक्षामित्रों की परीक्षा हो चुकी है। मगर परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने अभी तक रिजल्ट नहीं घोषित किया है।
विज्ञापन


उप शिक्षा निदेशक डा. इश्तियाक अहमद ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद को पत्र लिखकर चतुर्थ सेमेस्टर के शिक्षामित्रों का अविलंब रिजल्ट घोषित करने का निर्देश दिया है। उपशिक्षा निदेशक ने द्वितीय चरण के तृतीय सेमेस्टर और तृतीय चरण के प्रथम सेमेस्टर  के अंक पत्रों को अविलंब जारी करने को कहा है। उपशिक्षा निदेशक की तेजी देखकर बेसिक शिक्षा विभाग तैयारी करने में जुट गया है। बतादें कि द्वितीय चरण के चतुर्थ सेमेस्टर के शिक्षामित्रों का समायोजन 31 दिसंबर 2014 में होना था, मगर परीक्षा नियामक प्राधिकारी के  रिजल्ट नहीं घोषित करने से शिक्षामित्रों का समायोजन अभी तक नहीं हो पाया है। बीएसए एसटी हुसैन ने बताया कि शिक्षामित्रों को अंकपत्र मिलते ही  समायोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षामित्रों  को सिर्फ एक-दूसरे स्कूल में तैनाती देना है। द्वितीय चरण के  चतुर्थ सेमेस्टर, द्वितीय चरण के तृतीय सेमेस्टर और तृतीय चरण के प्रथम सेमेस्टर के शिक्षामित्रों का रिजल्ट सोमवार को देरशाम तक परीक्षा नियामक प्राधिकारी घोषित कर सकते हैं। डायट प्र्रशासन की मानें तो रिजल्ट तैयार हो गया है, रविवार होने के कारण घोषित नहीं किया गया है। सोमवार को वेबसाइट पर रिजल्ट देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें