Bus left for 14 children of Punjab trapped in lockdown
- फोटो : PRATAPGARH
जेठवारा स्थित नवोदय स्कूल में पंजाब प्रांत से पढ़ने आए 14 बच्चों को लेकर रोडवेज की बस रवाना हुई। लॉकडाउन में फंसे बच्चों को घर भेजने की पहल प्रिंसिपल ने करते हुए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी। जिला प्रशासन की ओर से पास जारी होने पर मंगलवार को बस बच्चों को लेकर रवाना हुई।
जवाहर नवोदय स्कूल नारायनपुर स्कूल में पंजाब प्रांच के 14 बच्चे पढ़ने आए थे। इसमें नौ छात्र और पांच छात्राएं शामिल थीं। 25 मार्च से लॉकडाउन के चलते बच्चे फंस गए।
लॉकडाउन के 42 दिन इंतजार करने के बाद भी कॉलेज प्रशासन ने जिला प्रशासन से पास लेकर परिवहन निगम की बस बच्चों को लेकर रवाना हुई। कालेज के प्रिंसिपल पीके सिन्हा ने बताया कि बच्चों के साथ जो टीचर भी गए हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराने के बाद ही घर भेजा गया है।