शुक्रवार से बीटीसी व डीएलएड की परीक्षा आठ केंद्रों पर शुरू होने जा रही है। परीक्षा केेंद्रों की तगड़ी किलेबंदी की गई है। दो परीक्षा केंद्रों के मजिस्ट्रेट बदल दिए गए हैं। सचल दस्ते के साथ ही परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती है। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक परीक्षा होगी। दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 4 बजे तक होगी।
बीटीसी प्रशिक्षण 2013, 2014 व 2015 व डीएलएड प्रशिक्षण 2017 तृतीय समेस्टर की परीक्ष के लिए राजकीय इंटर कालेज, केपी कालेज, पीबी इंटर कालेज, श्रीराम बालिका इंटर कालेज, मथुरा प्रसाद इंटर कालेज, आनंद वन इंटर कालेज, तिलक इंटर कालेज, आद्या प्रसाद स्मारक इंटर कालेज सहित आठ परीक्षा केेंद्र बनाए गए हैं। 7 जून से 10 जून तक परीक्षा चलेगी।
नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। गुरुवार को दो परीक्षा केंद्रों के मजिस्ट्रेट बदल दिए गए। श्रीराम बालिका इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तैनाती थी, उनके स्थान पर अश्वनी कुमार सिंह जिला कृषि अधिकारी को तैनात किया गया है।
इसी तरह तिलक इंटर कालेज में रामप्रकाश सिंह जिला दिव्यांग अधिकारी की तैनाती थी। उनके स्थान पर मुरलीधर यादव चंकबंदी अधिकारी को लगाया गया है। डीएम मार्कण्डेय शाही ने सचल दस्ते का प्रभारी बीएसए को बनाया है। गुरुवार को परीक्षा की तैयारी को लेकर अधिकारी जुटे रहे।