वह शुक्रवार को कटरामेदनीगंज में आयोजित सदस्यता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कटरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर रामकिशोर साहू को जिताने के लिए बहुजन समाज के लोगों से अपील की।
अकबरपुर के पूर्व सांसद घनश्याम खरवार ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी दलितों, गरीबों और मजलूमों के साथ खड़ी है। समय आने पर गरीबों पर अत्याचार करने वालों को जवाब दिया जाएगा। वह शुक्रवार को कटरामेदनीगंज में आयोजित सदस्यता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से नगर पंचायत कटरामेदनीगंज के शाही पैलेस में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी प्रयागराज गुलाब ने कहा कि पार्टी से लोगों केे जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान जरूरी है।
उन्होंने कटरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर रामकिशोर साहू को जिताने के लिए बहुजन समाज के लोगों से अपील की। कहा कि किसी के बहकावे में न आएं। वर्तमान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकारी संस्थाओं को बेच कर गरीबों को पांच किग्रा. चावल और 30 किग्रा. चावल का झोला पकड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालचंद्र गौतम और संचालन गुलाबचंद्र ने किया। इस दौरान दिनेश कुमार साहू, आशुतोष त्रिपाठी, सुशील गौतम, अश्वनी राणा, मतलूब अली, अशोक कोरी, होरीलाल, शोभनाथ मौर्य, राकेश कुमार राव, प्रेम कुमार, स्वामीनाथ मौर्य, अशोक गौतम, नन्हेलाल आदि मौजूद रहे।