फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों के बीच मारपीट, छोटे भाई की गई जान  

Fri, 14 Jun 2019 02:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मामूली कहासुनी के दौरान सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। गंभीर चोट आने से छोटे भाई की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


आसपुर देवसरा निवासी सगे भाई अरविंद व धर्मेंद्र पुत्र लक्ष्मण सरोज अलग रहते थे। बड़ा भाई अरविंद अपने पिता के साथ रहता था तो धर्मेंद्र अपने बड़े पिता कल्लू सरोज के साथ रहा करता था। बुधवार की रात दोनों भाई खाना बना रहे थे। किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। इस बीच अरविंद ने धर्मेंद्र को टक्कर मारकर गिरा दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

काफी देर तक धर्मेंद्र अचेत पड़ा रहा। गुरुवार की सुबह परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां  डाक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। चूंकि मामला भाई-भाई का था। इसलिए परिवार के लोग कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। रिश्तेदारों के पहुंचने पर हंगामा होने लगा। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद धर्मेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कल्लू सरोज ने पुलिस को तहरीर दी कि अरविंद व धर्मेंद्र के बीच मारपीट के दौरान लगी चोटों के कारण धर्मेंद्र की मौत हुई है। एसओ ने बताया कि आरोपी भाई घर से फरार है।  उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें