फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों से तंग खिलाड़ी का टूट रहा सपना, प्रैक्टिस छोड़ने पर मनचले भेज रहे अश्लील मैसेज

Fri, 06 Aug 2021 12:10 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

शोहदों से तंग एक खिलाड़ी का धाविका बनने का सपना टूट रहा है। मैदान में प्रैक्टिस करना दुश्वार हो गया। शोहदों की हरकतों से पूरा परिवार परेशान है।
विज्ञापन
women crime
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शोहदों से तंग एक खिलाड़ी का धाविका बनने का सपना टूट रहा है। मैदान में प्रैक्टिस करना दुश्वार हो गया। शोहदों की हरकतों से पूरा परिवार परेशान है। अब पीड़ित छात्रा ने साहस का परिचय देते हुए मनचलों को सबक सिखाने के लिए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के एक गांव में ननिहाल में रहने वाली किशोरी धाविका बनने का सपना देख रही थी।

चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान वह दौड़ प्रतियोगिता में जीत हासिल करते हुए आगे बढ़ रही थी। लॉकडाउन में परिवार समेत वह अपने ननिहाल आकर रहने लगी। वहां दौड़ की प्रैक्टिस करते हुए अपना सपना पूरा करने का प्रयास करने लगी। इस दौरान गांव के कुछ मनचले उसे परेशान करने लगे। आए दिन उसके साथ अभद्रता करने के साथ ही वीडियो बनाने लगे।

दौड़ लगाते समय सुनसान स्थान पर छेड़खानी की। उनकी हरकतों से आजिज छात्रा ने प्रैक्टिस बंद कर दिया। जिसके बाद मनचले उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने लगे। परेशान छात्रा ने आपबीती मां को सुनाई। जिसके बाद मां-बेटी ने पुलिस से शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जिससे मनचलों का हौसला बढ़ता रहा। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की गुहार लगाते हुए समस्या बताई। एसपी सतपाल अंतिल ने मामले की तत्काल जांच कर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई का निर्देश लालगंज कोतवाल को दिया।

women crime

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें