फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दो ठेकेदारों के खाते में शाखा प्रबंधक ने भेज दिए थे लाखों रुपये

Mon, 01 Apr 2024 03:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा लीलापुर में तैनात रहे निलंबित शाखा प्रबंधक जयनाथ सरोज ने जिले के दो चहेते ठेकेदारों के नाम जौनपुर शाखा में लाखों रुपये भेजकर निकाल लिए थे। गबन के रुपयों का सही आंकड़ा खोजने में लगे अफसरों ने इस तथ्य का खुलासा किया है। इधर शाखा के बाहर बैंक के अफसरों का मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए ग्राहकों से सीधे बात करने को कहा गया है।
विज्ञापन


एसबीआई लीलापुर में शनिवार को ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। ग्राहक सिर्फ अपने खाते का स्टेटमेंट लेकर देखना चाह रहे थे कि कहीं उसके खाते से रुपये नहीं निकल गए हैं। शनिवार की जांच में खुलासा हुआ है कि लीलापुर शाखा से मुख्य शाखा के खाताधारक रिटायर सैन्य कर्मी दिनेश कुमार पांडेय के खाते से 4.40 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। बहुचरा के प्रदीप कुमार सिंह के खाते से 70 लाख रुपये का गोलमाल किया गया है। शनिवार को जांच दल में शामिल मनोज सिंह और शैलेंद्र सिंह दिन भर शाखा में जमे रहकर गबन की वास्तविक धनराशि का पता लगाते रहे। इधर बैंक के बाहर एक नोटिस चस्पा की गई है, जिसमें अधिकारियों का फोन नंबर लिखा गया है। शनिवार को लीलापुर थाने की पुलिस शाखा में पहुंचकर अभिलेखों की जांच करती रही।
संदिग्ध कर्मचारी दीपक वर्मा को भेजा लालगंज
निलंबित शाखा प्रबंधक के साथ कार्य करने वाले क्लर्क दीपक वर्मा की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए शनिवार को उसे हटाकर लालगंज शाखा भेज दिया गया है। काफी पूछताछ के बाद भी दीपक कुछ बताने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन



ग्राहकों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, जिनके खाते से रुपये निकले हैं, उन्हें आना-पाई मिलेगा। मगर वह जांच में सहयोग करें, अनावश्यक परेशान करने से जांच में समय अधिक लगेगा और रुपये मिलने में देरी होगी। - राकेश पांडेय, क्षेत्रीय प्रबंधक , एसबीआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें