वाराणसी- लखनऊ राजमार्ग पर लीलापुर पुलिस चौकी के करीब रविवार की शाम बोलेरो ने चाय दुकानदार को टक्कर मारकर पलट गई। जिससे दूसरा युवक चपेट में आकर घायल हो गया। आनन-फानन में सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
लालगंज कोतवाली के खरगपुर निवासी राघवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मोनू (35) ने पेट्रोल पंप के करीब चाय पान की दुकान खोल रखी है। रविवार की शाम वह अपनी दुकान के बाहर रोड पार कर पहुंचा था। तभी लालगंज की ओर जा रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह दूर जा गिरा। बोलेरो की चपेट में लीलापुर निवासी सजनलाल विश्वकर्मा (34) भी आकर घायल हो गया।
कुछ दूर जाकर बोलेरो भी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद चालक भाग निकला। आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। मृतक के घर में कोहराम मच गया।