फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, सीने पर लिखा था- सास के कारण दे रही हूं जान...

Wed, 30 Sep 2026 01:45 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

कुंडा में शादी के महज आठ माह बाद 25 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस को मृतका के सीने पर लिखा संदेश मिला है- सास के कारण जान दे रही हूं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
रोहनी उर्फ अंतिमा मिश्रा। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मलाका तारा जमेठी गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, नवविवाहिता रोहनी मिश्रा उर्फ अंतिमा मिश्रा (25) का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रोहनी की शादी फरवरी 2025 में मलाका तारा जमेठी गांव निवासी आकाश मिश्रा पुत्र अनिरुद्ध मिश्रा के साथ हुई थी। मायके वालों के मुताबिक, मंगलवार रात रोहनी ने घर के अंदर चुल्ले में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। बुधवार सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस और मायके वालों को सूचना दी गई।

मृतका के पिता गंगा सागर मिश्रा निवासी चरन मिश्र का पुरवा बिसहिया, हथिगवां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शादी में रीति-रिवाज के अनुसार दहेज देने के बावजूद पति आकाश मिश्रा, ससुर अनिरुद्ध मिश्रा और सास मंजू मिश्रा रुपये लाने का दबाव बनाते थे। रोहनी इसकी शिकायत मायके वालों से करती थी।
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि सूचना मिलने पर जब वह रिश्तेदारों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उन्होंने दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, मृतका के शरीर पर लिखे संदेश में "सास के कारण जान दे रही हूं" लिखा मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें