पट्टी इलाके के बरहूपुर गांव में मंगलवार की देर रात मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिरने से उसके नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पट्टी इलाके के बरहूपुर गांव में मंगलवार की देर रात मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिरने से उसके नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
बरहूपुर गांव निवासी रामकुमार वर्मा (55) पुत्र राम अधीन वर्मा मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे, जबकि उनका पुत्र भानु प्रताप वर्मा कमरे के बाहर बरामदे में बैठकर पढ़ाई कर रहा था।
रात करीब 10 बजे अचानक कमरे से कुछ गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर भानु प्रताप दौड़कर कमरे में पहुंचा तो देखा कि छत का लिंटर भरभराकर गिरा हुआ था और उसके नीचे उसके पिता रामकुमार वर्मा दबे हुए थे। बेटे के शोर मचाने पर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
काफी प्रयास के बाद मलबे से रामकुमार को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।