फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ सीट पर भाजपा ने खत्म किया सस्पेंस, संगमलाल गुप्ता को उतारा चुनावी मैदान में

Mon, 15 Apr 2019 09:02 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
संगमलाल गुप्ता - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 प्रतापगढ़ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी को लेकर लंबे समय से बना सस्पेंस सोमवार को आखिरकार खत्म हो गया। शीर्ष नेतृत्व ने टिकट के लिए दावेदारी कर रहे पार्टी के दिग्गज नेताओं को दरकिनार कर अपना दल एस के सदर विधायक संगमलाल गुप्ता को उम्मीदवार घोषित कर दिया। पार्टी के इस फैसले से टिकट के लिए दिल्ली से लखनऊ तक भागदौड़ कर रहे जिले के भाजपा नेताओं को तगड़ा झटका लगा है। 
विज्ञापन


प्रतापगढ़ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी की घोषणा को लेकर लंबे समय से मंथन चल रहा था। बीच में यह चर्चा उठी थी कि प्रतापगढ़ सीट पर भाजपा का राजाभैया की पार्टी जनसत्ता दल के साथ गठबंधन होने जा रहा है और सीट जनसत्ता दल के खाते में जा सकती है। तालमेल न बनने के कारण गठबंधन नहीं हो सका। शीर्ष नेतृत्व इसके बाद भी प्रत्याशी के चयन को लेकर माथापच्ची करने में जुटा था।

माना यह भी जा रहा था कि पार्टी निवर्तमान सांसद हरिवंश को भी मैदान में उतार सकती है। भाजपा ने इस सीट को लेकर सर्वे भी कराया था। बीते दिनों युवा विजय संकल्प रैली में आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने दावा किया था कि न किसी से गठबंधन होगा और न ही कोई बाहरी होगा। प्रतापगढ़ सीट से पार्टी का कोई कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन


उनके इस एलान के बाद लगा था कि पार्टी भाजपा के ही किसी नेता को प्रत्याशी बनाने जा रही है, लेकिन सोमवार को अचानक चौंकाने वाले फैसला लेते हुए शीर्ष नेतृत्व ने अपना दल एस के सदर विधायक संगमलाल गुप्ता को उम्मीदवार घोषित कर दिया। पार्टी के इस फैसले से उन नेताओं को निराश होना पड़ा है जो टिकट के लिए बीते एक महीने से लखनऊ से दिल्ली तक भागदौड़ कर रहे थे। 

कौन हैं संगमलाल गुप्ता 
संगमलाल गुप्ता मूलरूप से कारोबारी हैं। मुंबई में उनकी पहचान बड़े बिल्डर के रूप में है। गुजरात में भी उनका बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम है। इसके अलावा मुंबई में ही संगम सुपर मार्केट है। प्रतापगढ़ से मुंबई और गुजरात तक उन्होंने अपना कारोबार फैला रखा है। आठवीं पास संगमलाल गुप्ता का शहर से सटे कटरामेदनीगंज में संगम इंटरनेशनल के नाम से बड़ा स्कूल भी है। उन्होंने अपने घर के बगल में ही मां शीतला देवी का भव्य मंदिर भी बनवा रखा है। 

विधायक के बाद सांसद के टिकट के लिए फिर बदला दल 
2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान संगमलाल गुप्ता भारतीय जनता पार्टी में थे। प्रतापगढ़ सदर सीट से विधायक के टिकट को लेकर भाजपाइयों में घमासान मचा था। चुनाव से ऐन पहले प्रतापगढ़ सदर सीट गठबंधन में अपना दल एस के खाते में चली गई। भाजपा में रहे संगमलाल गुप्ता को आननफानन में अपना दल एस ज्वाइन कराकर टिकट दे दिया गया।

अब 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर वही इतिहास दोहराया गया है। अपना दल एस के विधायक संगमलाल को लोकसभा चुनाव के नामांकन से एक दिन पहले भाजपा ने अपना प्रत्याशी घेाषित कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें