फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : मोबाइल पर एसओ से भाजपा विधायक की बहस, समर्थकों संग थाने पहुंचे 

Sun, 03 Apr 2022 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

जेठवारा इलाके के दुल्हेपुर गांव की केवला देवी ने गांव के एक युवक व उसके परिजनों पर गालीगलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए शनिवार को पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचे भाजपा विधायक। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेठवारा इलाके की एक महिला के साथ गालीगलौज और मारपीट के मामले में कार्रवाई को लेकर विश्वनाथगंज विधायक विधायक जीतलाल पटेल की एसओ से फोन पर बहस हो गई। इसके बाद नाराज विधायक समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। थाने में करीब घंटेभर तक हंगामा चलता रहा। खबर मिलने पर सीओ थाने पहुंचे और जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर विधायक समर्थकों के साथ लौटे। 

विज्ञापन



जेठवारा इलाके के दुल्हेपुर गांव की केवला देवी ने गांव के एक युवक व उसके परिजनों पर गालीगलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए शनिवार को पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने विधायक जीतलाल पटेल को फोनकर जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, विधायक ने जेठवारा एसओ के मोबाइल पर बात करते हुए पीड़िता के मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा।


इस पर एसओ ने इनकार कर दिया। इससे नाराज विधायक शनिवार की शाम समर्थकों के साथ जेठवारा थाने पहुंच गए। एसओ से विधायक की बहस होने लगी। करीब घंटेभर तक हंगामा होता रहा। खबर पाकर सीओ सदर पवन त्रिवेदी भी आ गए। सीओ ने विधायक व पीड़िता की बात सुनकर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़िता व उसके बच्चों को लेकर जेठवारा पुलिस स्थानीय सीएचसी में मेडिकल कराने गई। तब जाकर विधायक जेठवारा थाने से निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें