फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश को साढ़े सात लाख पीएम आवास देगी भाजपा सरकार : मोती सिंह

विज्ञापन
BJP government will give seven and a half lakh PM houses to the state: Moti Singh
विज्ञापन
पट्टी। प्रदेश की भाजपा सरकार नए वित्तीय वर्ष में साढ़े सात लाख प्रधानमंत्री आवास जनता को देगी। जिसकी शुरुआत मकर संक्रांति से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जाएगी। पिछली तीन सरकारों ने जो काम बीते कई वर्षों में नहीं किए, वह भाजपा सरकार एक वर्ष में करेगी। यह एक बड़ी उपलब्धि है। शनिवार को पट्टी में पत्रकारों से बात करते हुए यह बातें कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों द्वारा 14 लाख 61 हजार आवास स्वीकृत किए गए थे। जिनमें छह लाख आवास आवंटन में भ्रष्टाचार हुआ था। प्रदेश में आज भी पचास लाख लोग आवास के लिए पात्र हैं। ऐसे लोगों को छत देने के लिए सरकार निरंतर प्रयत्न कर रही है। मुख्यमंत्री द्वारा 21562 आवास देने के बाद भी 25000 आवास के लिए स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही 11500 दैवीय आपदा के आवास भी दिए जाने हैं। पट्टी विधानसभा क्षेत्र में दो बड़े पुल बनेंगे। एक रत्तीपुर गांव में बनेगा, जो जौनपुर जनपद को जोड़ेगा तथा दूसरा उड़ैयाडीह के करीब बनेगा, जो रानीगंज इलाके को जोड़ेगा। इसकी स्वीकृति हो चुकी है। इसके साथ ही तीन गांवों की सड़कें अपग्रेड हुई हैं। इलाके में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।
आसपुर देवसरा इलाके के दीवानगंज से इब्राहिमपुर तक जाने वाली सड़क का निर्माण होगा। जिससे पड़ोसी जनपद सुलतानपुर में बिजेथुआ महावीरन जाने वाले दर्शनार्थियों को विशेष सुविधा मिलेगी। साथ ही मंडी स्थल का निर्माण शुरू हो चुका है। बेलखरनाथ धाम में नए स्टेडियम की स्वीकृति हो चुकी है। कहैनियां गांव में पॉलिटेक्निक निर्माणाधीन है। इटवा में भी एक राजकीय इंटर कॉलेज की स्वीकृति मिल चुकी है तथा इलाके में ढकवा तथा रामगंज दो नई टाउन एरिया भी स्वीकृत की जा चुकी हैं। इसके पूर्व उन्होंने नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. राधेश्याम त्रिपाठी की पत्नी के निधन पर शोक जताया। इस मौके पर अर्जुन सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज उर्फ राजू सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष खेदनलाल जायसवाल, भाजपा नेता पंकज सिंह, ग्राम प्रधान रत्तीपुर आशु सिंह, सतीश कुमार सिंह के अलावा तमाम ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

मतदाता सूची में गड़बड़ी सुधारने को बुलाई बीएलओ की बैठक
पट्टी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली को शुद्ध व सही बनाए जाने के लिए तहसील प्रशासन ने बीएलओ की बैठक बुलाई। बैठक में तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों ने बीएलओ को मतदाता सूची से गायब हुए नामों को शामिल कर दो दिन के भीतर सूची प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। तहसील क्षेत्र का शायद ही कोई ऐसा गांव होगा, जहां की मतदाता सूची में गड़बड़ी न हुई हो। मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत लेकर शुक्रवार को तहसील पहुंचे बीएलओ ने प्रदर्शन किया था। मामले की जानकारी पर तहसील प्रशासन ने बीएलओ की शनिवार को बैठक बुलाई। इस दौरान एसडीएम डीपी सिंह द्वारा बीएलओ को निर्देश दिए गए कि जिन ग्राम पंचायतों में मतदाताओं के नाम छूट गए हैं या अन्य किसी प्रकार की समस्या आ रही है, उसे दूर करते हुए छूटे गए नामों को भरवाते हुए नई सूची को प्रस्तुत करें। जिससे शिकायतों को दूर किया जा सके और नए नाम मतदाता सूची के प्रकाशन में शामिल हो सकें। बैठक में तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता के साथ इलाके के बीएलओ अखिलेश मिश्र, कुसुम वर्मा, सुधीर त्रिपाठी, रामनरेश, इफ्तेखार, प्रदीप शुक्ला, राकेश कुमार पाल, आलोक तिवारी, सुनीता मिश्रा, रवी सिंह, विनीत समेत तमाम बीएलओ मौजूद रहे। संवाद
जंगल में लगी भीषण आग, सैकड़ों पेड़ जले
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के बड़ारी गांव में सई नदी के किनारे जंगल में आग लग गई। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाए जाने के बाद भी सैकड़ों पेड़ जलकर राख हो गए। लपटें इतनी तेज थीं कि देखते-देखते आग मोलनापुर गांव तक पहुंच गईं। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि शनिवार अपराह्न तीन बजे किसी शरारतीतत्व ने सरपत में आग लगाई। फैलते-फैलते आग जंगल तक पहुंच गई। आग लगने से जंगल में लगे आम, महुआ व बबूल के पेड़ के साथ ही जीव-जंतु भी जल गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। संवाद
युवा मोर्चा बंधुत्व क्लब ने मनाया कैबिनेट मंत्री का जन्मदिवस
पट्टी। आसपुर देवसरा के ढकवा बाजार में युवा मोर्चा बंधुत्व क्लब के तत्वावधान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का जन्मदिन मनाया। युवा मोर्चा बंधुत्व क्लब के जिला अध्यक्ष जय कुमार मौर्य की ओर से ढकवा बाजार के इब्राहिमपुर मार्ग के संतोष कुमार के आवास में केक काटकर और दस किलो ग्राम लड्डू बांटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। जिलाध्यक्ष जय कुमार मौर्या ने कहा, कैबिनेट मंत्री की पहल से जिले से विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। किसानों, गरीबों व नौजवानों की समस्याएं भी हल हो रही हैं। इस दौरान त्रिलोकीनाथ विश्वकर्मा, उमाशंकर पाल, विजय बहादुर यादव, विनय सिंह, सुनील यादव, रिंकू यादव, चंद्रमणि, रमेश मौर्य, संदीप पाल, सुनील पाल, अखिलेश गौतम, दुर्गेश प्रजापति, पंकज पाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें