आखिरकार तमाम जद्दोजहद के बाद भाजपा नेतृत्व ने पूर्व चेयरमैन स्व. हरि प्रताप सिंह की पत्नी व पूर्व चेयरमैन प्रेमलता सिंह को एक बार फिर टिकट दिया है। भाजपा -सपा समेत अन्य प्रत्याशी मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के आखिरी दिन प्रत्याशियों की संख्या को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने वर्ष 2017 में नगर पालिका की चेयरमैन रह चुकीं प्रेमलता सिंह पर भरोसा जताया है। जबकि टिकट के लिए पार्टी की ओर से कई दावेदार लखनऊ का चक्कर लगा रहे थे। 19 सभासद भी टिकट को लेकर लखनऊ में डेरा डाले रहे। हालांकि सभी को निराशा मिली।
भाजपा से प्रेमलता सिंह व सपा से पूर्व प्रमुख राजकुमार सिंह राय साहब मंगलवार को तहसील सदर में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके अलावा निर्दलीय समेत दूसरे दलों के प्रत्याशी अपना पर्चा भरेंगे। उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा उठा है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।