फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दरोगा बनकर लखनऊ में दिखाया रुतबा, वीडियो वायरल होने पर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी के वाहन चालक की करतूत से विभाग में खलबली मच गई। दरोगा की वर्दी पहनकर लखनऊ में रुतबा दिखाना उसे महंगा पड़ा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। उसकी करतूत से हर कोई हैरत में है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी के वाहन चालक अशोक कुमार शर्मा अपने रहन सहन से लोगों पर रौब दिखाता रहा। विभागीय सूत्रों के अनुसार गत दिनों वह लखनऊ गया था। जहां दरोगा की वर्दी पहनकर दुकानदार व राहगीरों पर रुतबा गांठने लगा। कुछ लोगों ने पहले तो उसे नजरदांज किया लेकिन उसकी दबंगई व अभद्रता की कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में दबंगई करने वाले दरोगा की वर्दी पहने व्यक्ति की खोजबीन शुरू हुई। इस बीच उसकी हकीकत का पता चला। जिसके बाद लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने आबकारी विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने वायरल वीडियो की जांच की। चालक अशोक कुमार शर्मा से पूछताछ भी की। जिला आबकारी अधिकारी विरेश कुमार शर्मा ने बताया कि चालक ने फर्जी तरीके से दरोगा की वर्दी पहनकर विभाग की किरकिरी कराई। ऐसे में जांच के बाद उसे निलंबित कर दिया गया।
बिहार में अधिक दाम में मिली थी चालक को शराब
जिला आबकारी अधिकारी के वाहन चालक अशोक कुमार शर्मा से गत दिनों बिहार बाजार के करीब अंग्रेजी शराब की दुकान से अधिक दाम पर शराब की बोतल मिली थी। जिसे लेकर उसने हंगामा करते हुए विभागीय अधिकारियों से शिकायत की बात कही थी। कुछ लोग उसे कार से उठाकर ले जा रहे थे। बाद में किसी तरह उसे विभागीय अधिकारी अपने साथ ले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें