फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महुली प्रधान के कार्यालय पर की फायरिंग, तहरीर

विज्ञापन
आसपुर देवसरा के महुली ग्राम प्रधान के घर हमलावरों की फायरिंग से खिड़की पर बना निशान। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के महुली में स्थित प्रधान के कार्यालय पर बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। गोलियों के छर्रे लगने से खिड़की के शीशे टूट गए। घटना की जानकारी पर प्रधानपति ने आसपुर देवसरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

महुली गांव की प्रधान मंजू यादव का कार्यालय घर से थोड़ी दूर चौराहे पर है। बुधवार की रात प्रधानपति रंजीत यादव गांव में एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे। रात होने के कारण वह कार्यालय पर न जाकर घर आकर सो गए। रात में पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान के कार्यालय की खिड़की पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।
इससे खिड़की के कांच टूट गए। प्रधानपति के अनुसार कार्यालय के बगल एक शादी समारोह चल रहा था। जिसमें डीजे की आवाज तेज होने के कारण आसपास के ग्रामीण फायरिंग की आवाज नहीं सुन पाए। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें